BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाये चार मोर्चा प्रभारी

Lok Sabha Polls 2024: BJP ने लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बनाये चार मोर्चा प्रभारी (BJP appointed four Morcha Prabhari for Lok Sabha Election 2024)

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने बनाये चार मोर्चा प्रभारी (BJP appointed four Morcha Prabhari )। भाजपा इस समय किसी भी प्रकार की चूक करने से बच रही है। पार्टी अपने बेहतर से बेहतर निर्णय लेने में लगी है। जातिगत तथ्यों को समझते हुए, पार्टी ने अपने चार बड़े नेताओं को चार जातियों का प्रभारी नियुक्त किया है। लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में भाजपा ने पहले से ही अपने बड़े नेताओं को योजनाओं व समूहों का प्रभार दिया हुआ है।

जल्दी ही राज्यों के प्रभारी की भी घोषणा होने वाली है। इसी के साथ साथ अलग अलग जगहों पर फेर बदल दखने को भी मिला है। एक नई समिति का भी गठन किया गया है जो कि चुनाव से पूर्व आने वाले नए सदस्यों के लिए है।

लोकसभा चुनाव 2014 और 2019 कि जीत को हैट्रिक में बदलने के लिए अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ तैयारियों में लगे हुए हैं। भाजपा के इन दोनों वरिष्ठ नेताओं ने अपनी काबिलियत कई बार साबित की है। लोकसभा चुनाव 2024 पर सबकी निगाहें टिकी है।

इस नेतृत्व में रणनीति को बहुत महत्व दिया जा रहा है। समय एवं स्थान के अनुसार जब जो बदलाव करना पड़े उसकी भी तैयारी है। सूत्रों की माने तो, भाजपा प्रत्येक मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिवों की बैठक करेगी। इस बैठक में रणनीति की रूपरेखा, प्रगति , या बदलाव की आवश्यकता पर चर्चा होगी।

इन्हे मिला है प्रभारी का पद

भाजपा ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं को चार जातियों में बांटा है। साथ ही, इन चारों जातियों के लिए मोर्चा प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। गरीबों के लिए (एससी/ओबीसी) तरुण चुघ और विनोद तावड़े को प्रभार दिया गया है। एसटी मोर्चा का प्रभार राधा मोहन दास अग्रवाल को मिला है। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रभार दुष्यंत गौतम और अरविंद मेनन को मिला है।

किसान एवं किसान मोर्चा का प्रभार संजय बंदी को मिला है। वहीं युवा एवं युवा मोर्चा का प्रभार सुनील बंसल को प्राप्त हुआ है। महिलाओं एवं महिला मोर्चा के प्रभारी बैजयंत जय पांडा बने है। वहीं महिला स्वयं सहायता समूह और एनजीओ के लिए तरुण चुघ को प्रभार दिया गया है।