राहुल गांधी की 66 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा

14 जनवरी से शुरू होने वाली है राहुल गांधी की 66 दिवसीय भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Rahul Gandhi – Bharat Jodo Nyay Yatra)

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले राहुल गांधी 66 दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Rahul Gandhi – Bharat Jodo Nyay Yatra) करने वाले हैं। इस यात्रा का नाम पहले ‘भारत न्याय यात्रा’ रखा गया था। परंतु, यात्रा शुरू होने से ठीक 10 दिन पहले, 4 जनवरी को यात्रा का नाम बदल कर ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर दिया गया है। यह यात्रा 15 राज्यों के 110 जिलों में होकर गुजरेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी अपने समर्थकों के साथ 6713 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। इस यात्रा के दौरान यात्री 110 जिलों में 100 लोकसभा क्षेत्र और 337 विधानसभा क्षेत्र से गुजरेंगे।

14 जनवरी को मणिपुर के इंफाल से शुरू होने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में समाप्त होगी। यात्रा के दौरान जाए जाने वाले 15 राज्यों एवं जिलों की सूची इस प्रकार है: मणिपुर (04 जिले), नागालैंड (05 जिले), असम (17 जिले), अरुणाचल (01 जिला), मेघालय (01 जिला), बंगाल (प7 जिले), बिहार (07 जिले), झारखंड (13 जिले), उड़ीसा (04 जिले), छत्तीसगढ़ (07 जिले), उत्तर प्रदेश (20 जिले), मध्य प्रदेश (09 जिले), राजस्थान (02 जिले) गुजरात (07 जिले), महाराष्ट्र (06 जिले)।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा उत्तरप्रदेश में (Rahul Gandhi – Bharat Jodo Nyay Yatra)

इस यात्रा की सबसे लंबी अवधि उत्तर प्रदेश में होगी। उत्तर प्रदेश में 11 दिन में 1074 किमी की यात्रा तय की जाएगी। दूसरे नंबर पर असम है, जहां आठ दिनों में 833 किमी की यात्रा होगी। तीसरे नंबर पर है झारखंड, जहां 8 दिनों के 804 किमी की दूरी तय की जाएगी।

पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे के अध्यक्षता में हुई बैठक में यात्रा के अंतिम निर्णय लिए गए। इस बैठक में ‘इंडि अलायन्स’ के नेताओं को यात्रा में शामिल होने के लिए न्योता भेजने की बात भी की गई। कांग्रेस चाहती है की गठबंधन के सभी नेता इस यात्रा में शामिल हो। इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी सामाजिक न्याय और भारत की जनता के मूल सवालों पर बात करेंगे। राहुल गांधी की लिस्ट में महंगाई बेरोजगारी किसने और मजदूरों की दैनिक स्थिति जातिगत जनगणना जैसे मसले हैं।