क्यों छोड़ा ललन सिंह ने जदयू के राष्टीय अध्यक्ष पद?

क्यों छोड़ा ललन सिंह ने जदयू के राष्टीय अध्यक्ष पद (Kyun Chhoda Lalan Singh ne Adhyaksh Pad)?

आखिर ललन सिंह ने जदयू के राष्टीय अध्यक्ष पद क्यों छोड़ा (Kyun Chhoda Lalan Singh ne Adhyaksh Pad) ये चर्चा का विषय है। दिल्ली में हुई जदयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में ‘राजीव रंजन सिंह’ उर्फ ‘ललन सिंह’ ने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं इस पद को संभाल लिया है नीतीश कुमार ने। नीतीश कुमार ने दूसरी बार इस पद को संभाला है। जदयू के सबसे पहले अध्यक्ष शरद यादव रहे, जिन्होंने यह पद 2016 तक संभाला था। शरद यादव के बाद नीतीश कुमार, नीतीश कुमार के बाद आर सी पी सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने। आर सी पी सिंह के बाद ललन सिंह को इस पद के लिए चुना गया था।

ललन सिंह ने इस्तीफ़ा क्यों दिया (Lalan Singh ne kyun isteefa diya)? 

हालांकि कुछ खबरों की माने तो यह इस्तीफा ललन सिंह ने दिया नहीं है बल्कि इनसे दिलवाया गया है। ललन सिंह को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने की पटकथा पहले ही तैयार कर ली गयी थी। माना जा रहा है कि इन सब के पीछे ललन सिंह की राजद से बढ़ती नजदीकियां है। ये नज़दीकियां नीतीश कुमार और जदयू के लिए भारी पड़ने वाली थीं। राजनीतिक गलियारे से यह खबर आ रही है कि, ललन सिंह ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हट जाने को कहा था। ललन सिंह का कहना था कि, “ आप 18 साल इस पद पर रह चुके हैं। अब यह पद राजद के तेजस्वी यादव को सौंप दी जाए।” उनके अनुसार नीतीश कुमार को अब उप मुख्यमंत्री का पद संभालना चाहिए।

नीतीश कुमार से अनबन

हालांकि नीतीश कुमार इससे सहमत नही हैं। खबरों की माने तो, इसी कारण इन दोनों के बीच अनबन हो गई। वहीं अपुष्ट सूत्रों के हवाले से यह भी खबरें हैं कि, नीतीश कुमार के सहमत नही होने के बाद, ललन सिंह ने जदयू के 12 विधायकों के साथ गुप्त मीटिंग की। इन विधायकों की मदद से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद दिलवाने की तैयारी थी। यदि ललन सिंह (Kyun Chhoda Lalan Singh ne Adhyaksh Pad)? 12 विधायकों को जदयू से तोड़ कर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनने में सफल होते हैं तो इसके बदले वे राजद से राज्यसभा भेजे जा सकते थे।

आगे आने वाला समय ही बताएगा कि किसकी मंशा क्या थी। इंडि अलायन्स में भी जदयू अभी कड़वे दौर में है। इन सब के बीच नीतीश कुमार और उनके खास ललन सिंह के बीच मे आती कड़वाहट, राजनीतिक रूप सेनीतीश कुमार और जदयू के लिए अच्छी नही है।

लोकसभा चुनाव से जुडी खबरों को पढ़ें।